दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर बस स्टैंड क्षेत्र में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड किया है, दुर्ग के व्यस्त बस स्टैंड क्षेत्र में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग किए जाने की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले इस इलाके में प्रमोद शाह नामक व्यक्ति अवैध रूप से गैस सिलेंडरों में रिफिलिंग करते पाया गया। पुलिस ने मौके से 80 से अधिक गैस कार्ड और 30 से ज्यादा घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। बताया जा रहा है कि इस गतिविधि की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं, और यह काम सार्वजनिक और अत्यधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में किया जा रहा था, जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी।
