Monday, March 9, 2026

निगम आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान कब्जाधारियों को चेताया

नाली व सड़कों से हटाए जाएंगे अवैध कब्जे

भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर पालिक निगम के जोन-2 वैशाली नगर अंतर्गत वार्ड क्रमांक 29 वृंदा नगर क्षेत्र में नाली व सड़क पर हुए अवैध कब्जों को हटाने जल्द कार्रवाई होगी। इसकी वजह से कई स्थानो पर नाली की सफाई प्रभावित हो रही है। आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को चेताया कि कब्जाधारियों को चिह्नित कर नोटिस जारी करें।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने वृंदा नगर, शासकीय प्राथमिक शाला बैक लाइन, छपरा मोहल्ला, गंदा तालाब क्षेत्र, अर्जुन नगर और चैता मैदान सहित आसपास के इलाकों में सफाई व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। आयुक्त ने नालियों और सड़कों पर किए गए अवैध कब्जों को तत्काल चिन्हित कर नोटिस जारी करने व आवश्यक कार्रवाई करते हुए कब्जा हटाने कहा।साथ ही सड़कों पर निर्माण सामग्री या अन्य सामान रखकर आवागमन बाधित करने वालों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सड़क बाधा शुल्क के रूप में जुर्माना लगाने के निर्देश भी दिए।

पानी के अपव्यय पर भी नाराजगी क्षेत्र में कई स्थानों पर घरों के सामने गड्‌ढे खोदकर पानी जमा होने और पाइपलाइन के नलों से लगातार पानी बहने की स्थिति को देखते हुए आयुक्त ने कहा कि सभी नलों में अनिवार्य रूप से टोटी लगाई जाए, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके। इसके साथ ही थे।

निरीक्षण स्थलों पर कचरा उठाने के बाद चूना, ब्लीचिंग पाउडर और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे मौसमी बीमारियों की रोकथाम की जा सके। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उद्यान सह जनसंपर्क अधिकारी तिलेश्वर साहू सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news