Sunday, March 15, 2026

कलेक्टर जनदर्शन में दर्ज शिकायत पर नाली से अवैध निर्माण हटाया गया

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत अवैध कब्जा एवं अवैध निर्माण को हटाने हेतु आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त शिकायत के आधार पर संबंधित स्थल पर अवैध निर्माण हटाने की कार्यवाही की गई।
प्राप्त शिकायत के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कालीबाड़ी के सामने मुख्य मार्ग पर नाली के ऊपर अवैध रूप से ढलाई कर तथा ईंट-पत्थर डालकर नाली को जाम कर दिया गया था, जिससे नाली की सफाई एवं जल निकासी में बाधा उत्पन्न हो रही थी।
निगम आयुक्त के निर्देशानुसार जोन-2 एवं जोन-3 की राजस्व टीम द्वारा जेसीबी मशीन के माध्यम से नाली पर किए गए अवैध ढलाई एवं निर्माण को हटाया गया तथा नाली को पूर्ववत सुचारु किया गया।

Oplus_16908288

इस कार्यवाही के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, बसंत देवांगन, बेदखली प्रभारी विनय शर्मा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी शंकर साहनी, स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह,अनिल शुक्ला, कृष्ण कुमार सुपैत, मदनमोहन तिवारी, समीर अहमद, कार्तिक सहित स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग की टीम उपस्थित रही।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news