Sunday, March 22, 2026

इकरा टीचर्स एसोसिएशन सम्मानित करेगा होनहार बच्चों को

भिलाई : न्यूज़ 36 : इस्पात नगरी भिलाई की संस्था इकरा टीचर्स एसोसिएशन की ओर से होनहार बच्चों के सम्मान की तैयारियां चल रही हैं। एसोसिएशन की ओर से एयू खान ने बताया कि यह सम्मान समारोह लगातार 16वें वर्ष इसी माह अक्टूबर में दीपावली से पहले आयोजित होने जा रहा है। जिसमें मुस्लिम समुदाय के उन बच्चों की हौसला अफजाई की जाएगी, जिन्होंने 10वीं एवं 12वीं के इम्तिहान में शानदार कामयाबी हासिल की है। उन्होंने बताया कि 10वीं और 12वीं में 75 फीसदी या उससे ज्यादा अंक पाने वाले अपनी बच्चे अपनी अंकसूची की छायाप्रति अपने विस्तृत ब्यौरे के साथ जामा मस्जिद सेक्टर-6 के दफ्तर में इमाम अथवा मुअज्जिन के पास 15 अक्टूबर तक जमा कर सकते हैं। जिससे इन बच्चों को सम्मान के लिए शामिल किया जा सके।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news