Monday, March 16, 2026

आईजी दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग ने रेंज के 100 से अधिक अधिकारियो-कर्मचारियों को प्रशंसा प्रदान की

दुर्ग : न्यूज़ 36 : पुलिस मुख्यालय द्वारा नए कानून के संबंध में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों हेतु प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। जिसे और अधिक प्रभावी करने पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के द्वारा दिनांक 30 मई को दुर्ग रेंज में प्रथम चरण में गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन ‘टेस्ट सीरीज’ आयोजित की गई थी, जिसमें सभी को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। ताकि नए कानून का ज्ञान हो सके और इसमें प्रभावी रूप से क्रियान्वयन कर सकें। जिसमें दो चरणों में इस प्रतियोगिता में उच्च श्रेणी का प्रदर्शन करने के फलस्वरुप 100 से अधिक अधिकारियों/कर्मचारियों को उत्साहवर्धन हेतु उनको प्रशंसा प्रदान की गई। ये टेस्ट सीरीज भविष्य में भी जारी रहेंगे। इस ऑनलाइन प्रतियोगिता के क्रियान्वयन हेतु पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय से डीएसपी श्रीमती शिल्पा साहू एवं आरक्षक योगराज सिंह परमार का विशेष योगदान रहा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news