भिलाई : न्यूज़ 36 : जमाते इस्लामी हिंद,चरोदा इकाई द्वारा मस्जिद हंफिया में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विजन 2026 और आईडल रिलीफ ट्रस्ट द्वारा हर साल जरूरतमंदों को दिया जाने वाला इफ्तार किट बांटा गया।
इस अवसर पर पूर्व राज्य अध्यक्ष शब्बीर खान ने लोगों को रमजान की अहमियत बताई और जिन लोगों ने इस कीट को बनाने में सहयोग दिया, उनके लिए प्रार्थना करने के लिए कहा। उन्होंने आग्रह किया कि हमें अपने आप को इस तरह बनाना है कि आगे चल कर हम लोगों की मदद कर सकें। कार्यक्रम में भिलाई, चरोदा बस्ती, बीएमवाय चरोदा, कुम्हारी, कंडरका, पुरैना, खुर्सीपार इलाके के 100 से ज्यादा लोगों ने पहुंचकर इफ्तार किट लिया। इस अवसर पर चरोदा इकाई, अध्यक्ष हारून साहब, मस्जिद के ईमाम जमील नदवी, आफान फलाही, इदरीस खान, आदिल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। हारून जहाब ने इस मौके पर कहा कि इसी तरह आगे भी इस तरह के प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे।
