Monday, March 16, 2026

आई.आई.टी. भिलाई के तृतीय एवं चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल हुई राष्ट्रपति

भिलाई: न्यूज़ 36 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आई.आई.टी. भिलाई पहुंची है, यहां वह आई.आई.टी. भिलाई के तृतीय एवं चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल हुई। इस दौरान राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी उपस्थित है। यह दीक्षांत समारोह राष्ट्रपति के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हो रहा है। राष्ट्रपति ने सात छात्रों को गोल्ड मेडल प्रदान किया।दीक्षांत समारोह में 2023 और 2024 में स्नातक करने वाले 396 छात्रों को डिग्री प्रदान की जा रही है। 2023 बैच के स्नातक छात्रों में 13 पीएचडी, 11 एमएससी, 27 एमटेक, 13 बीटेक (ऑनर्स) और 123 बीटेक स्नातक शामिल है। 2024 के स्नातक बैच में 8 पीएचडी, 20 एमएससी, 19 एमटेक, 12 बीटेक (ऑनर्स) और 150 बीटेक छात्र शामिल है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news