Friday, March 13, 2026

रील्स बनाती पत्नी से पति ने छीना मोबाइल तो फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

भिलाई : न्यूज़ 36 : सुपेला क्षेत्र में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ख़ुदकुशी की वजह यह थी उसका पति उसे रील्स नहीं बनाते देता था, और उसका मोबाइल छीन कर अपने पास रख लिया था। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला के शव को फंदे से नीचे उतारा। बाद में पुलिस ने कमरे को सील कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा दिया है।
पुलिस ने बताया कि, शुक्रवार शाम सूचना मिली कि, पांच रास्ता सुपेला में किसी महिला ने घर पर फांसी लगा ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि, वहां टाइल्स का काम करने वाले मिस्त्री भूपेंद्र साहू की पत्नी रचना साहू ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पूछताछ में रचना के पति भूपेन्द्र साहू बताया कि, उसकी शादी 6 साल पहले हुई थी और दोनों की 5 साल की एक बेटी भी है।उसने आगे बताया कि, शुक्रवार दोपहर को उसने रचना का मोबाइल छीनकर अपने पास रख लिया और घर से बाहर चला गया था। घर में केवल उसकी मां, भाभी और उनके बच्चे थे। करीब 4 घंटे बाद शाम 7 बजे घर से फोन आया कि रचना ने फांसी लगा ली है। जब भूपेंद्र घर पहुंचा तो उसके सामने पत्नी रचना का शव पड़ा हुआ था। उसके गले में साड़ी का फंदा पड़ा हुआ था।
घर का काम छोड़कर रील्स बनाती थी पत्नी
भूपेंद्र ने आगे बताया कि, उसकी पत्नी रचना दिन भर मोबाइल फोन पर लगी रहती थी। घर का काम और बच्ची को देखना छोड़ वो फोन पर रील्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक वीडियो बनाने और पोस्ट डालने में ही लगी रहती थी। उसने कई बार मोबाइल कम इस्तेमाल करने को कहा था। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। जब रचना नहीं मानी तो गुस्से में आकर भूपेंद्र ने उसका फोन ही छीनकर अपने पास रख लिया। इससे नाराज होकर रचना ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से झूल गई पत्नी
पति ने पुलिस को आगे बताया कि, रचना अपने पति के साथ घर की दूसरी मंजिल में रहती थी। नीचे सास और जेठ का परिवार रहता था। शुक्रवार शाम को घर में केवल रचना की सास, जेठानी और उनके बच्चे ही थे। रचना अपनी बच्ची को लेकर ऊपर कमरे में गई, जहां बच्ची को बंद कर खुद दूसरे कमरे में चली गई। इसके बाद साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से झूल गई। इसी दौरान जब बच्ची रोई तो सास और जेठानी ऊपर पहुंचीं तो देखा कि वो फंदे पर लटकी हुई है। इसके बाद दोनों ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग पहुंचे और उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news