Tuesday, March 17, 2026

कार की टक्कर से पति-पत्नी घायल, अस्पताल में भर्ती

दुर्ग : न्यूज़ 36 : दो पहिया वाहन हीरो ऑप्टिमा में पत्नी सहित मार्केट से वापस घर जा रहे प्रार्थी की मोटरसाइकिल को कार चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी।इससे प्रार्थी की पत्नी को चोटे आई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ धारा 125 (ए), 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक दीपक नगर वार्ड नंबर 24 निवासी सौरभ जैन कमीशन एजेंट का काम करता है। 27 अगस्त को अपने इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन हीरो ऑप्टिमा वाहन क्रमांक सीजी 07 सी एल 5491 से अपनी पत्नी स्वाति जैन के साथ इंदिरा मार्केट से अपने घर वापस लौट रहा था। रात लगभग 9:00 बजे मिस्टर इटली रेस्टोरेंट स्टेशन रोड दुर्गा के सामने ही पीछे से आ रही अज्ञात कार चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए प्रार्थी की वाहन को टक्कर मार दी, इससे दोनों भी दूर जा गिरे। इस दुर्घटना में स्वाति जैन को सिर, हाथ, दोनों पैर, कंधे आदि में चोटे आई वहीं प्रार्थी को भी हाथ पैर में चोटे आई। स्वाति जैन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news