Monday, March 16, 2026

सेवानिवृत्त जवानों और शहीदों का हम हिंदुस्तानी मंच ने किया सम्मान, देशभक्ति गीतों ने बांधा समां

कीर्ति चक्र से सम्मनित संतोष राले और सैन्य मनोवैज्ञानिक डॉ वर्णिका ने साझा किए अनुभव

भिलाई : न्यूज़ 36 : हम हिंदुस्तानी मंच के द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक शाम वतन के नाम कार्यक्रम का आयोजन सेंट्रल ऐवन्यू रोड सेक्टर – 10 गुंडिचा मंडप सांस्कृतिक मंच पर आयोजित किया गया था। देशभक्ति पर आयोजित इस कार्यक्रम में तीनों सेनाओं में देश की रक्षा करने वाले सेवानिवृत्त वीर जवानों, समाज सेवा और देशहित के कार्यो से जुड़े लोगो को सम्मानित किया गया।

सेना के जवानों को समर्पित

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मराठा लाईट इनफेनटरी कीर्ति चक्र से सम्मानित पुणे के सूबेदार संतोष राले और डॉ वर्णिका शर्मा उपस्थित रहे। इस दौरान देशभक्ति गीतों के साथ-साथ कई रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति और राष्ट्र को समर्पित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी आयोजित किये गये थे।

तीनों सेना के 20 पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम का उद्द्घाटन मुख्य अतिथि सूबेदार संतोष राले और हम हिंदुस्तानी मंच के सदस्यों द्वारा भारत माता के तैल्यचित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। मंच के संस्थापक अध्यक्ष डॉ प्रदीप चौधरी ने अपने स्वागत भाषण में मंच के उद्देश्य से अवगत कराते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान काफी संख्या में सैनिक परिवार सहित उपस्थित थे। वहीं कार्यक्रम में एक शाम वतन के नाम कार्यक्रम की शुरुवात देश के लिए शहीद हुए सैनिकों के परिवार जनों में और उनके माता-पिता को प्रतीक चिन्ह, शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। उसके बाद थल, जल, वायु सेना के लगभग 20 पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन मंच के संजीव सिंह और संगीता मिश्रा द्वारा किया गया। इस दौरान भास्कर तिवारी व उनकी टीम ने देशभक्ति गीत गाकर समां को बांधे रखा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news