Wednesday, September 30, 2026

PM आवास के 29 हितग्राहियों को लाटरी के द्वारा मकान आबंटित किया गया

भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल, सभापति गिरवर बंटी साहू, आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, महापौर परिषद के सदस्य संदीप निरंकारी एवं अधीक्षण अभियंता अजीत तिग्गा की उपस्थिति में 29 मकानहीन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना घटक के तहत लाटरी के माध्यम से मकान आबंटित किया गया।

नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना से निर्मित मकानों का मुख्य कार्यालय सभागार में लाटरी आयोजित की गई। हितग्राहियों द्वारा पूर्व में मकान हेतु आवेदन योजना शाखा के काउंटर में जमा किया गया था। उनका दस्तावेज परीक्षण कर सक्षम स्वीकृति मिलने उपरांत हितग्राहियों से मकान का 10 प्रतिशत अंशदान राशि जमा कराया गया हैं। 9ऐसे 29 हितग्राहियों को सभागार कक्ष में लाटरी निकालकर पर्ची सौंपा गया। समान्य वर्ग को 25 मकान एवं वरिष्ठ दिव्यांगजनों को 04 भूतल का मकान आबंटित किया गया है। लाटरी के दौरान आवास प्रभारी विद्वयाधर देवांगन, नम्रता सिंह ठाकुर, थलेश्वर जोशी, जी मोहन राव, जागेश्वर साहू उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news