Monday, July 21, 2025

डॉ. राजर्षि मिश्रा की एक और उपलब्धि

भिलाई : न्यूज़ 36 : होम्योपैथी डाॅ. राजर्षि मिश्रा जोनल मार्केट सेक्टर 10 शॉप नम्बर – 288 भिलाई का सम्मान संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के ललित कला अकादमी में राज्य से प्रथम बोर्ड मेम्बर डॉ.अंकुश देवांगन ने किया। अंकुश भिलाई के जाने-माने मूर्तिकार हैं, जिन्होंने सिविक सेंटर का कृष्ण अर्जुन रथ, रूआबांधा का पंथी चौक, भिलाई निवास का नटराज जैसी कालजयी कलाकृतियाँ बनाई है। वे विगत चार माह से एड़ी दर्द से परेशान थे और इस दौरान अनेक एलोपैथी डॉक्टरों से अपना इलाज करवा चुके थे। जिसे मिश्रा ने मात्र एक रात में ही ठीक कर दिया।

जिसके लिए कृतज्ञता स्वरूप उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा भेंट देकर उन्हें सम्मानित किया है। अंकुश ने होमियोपैथी चिकित्सा को चमत्कारिक मानते हुए इसे श्रेष्ठतम पद्धति कहा है। और यह भी कहा कि आज जब एलोपैथी के साईड इफेक्ट से पूरी दुनिया निराश है ऐसे में होमियोपैथी जैसी प्राचीनतम् इलाज पद्धति लोगों में नया आस जगा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि राजर्षि मिश्रा जैसे डॉक्टर इस पैथी को नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news