दुर्ग : न्यूज़ 36 : अखबार वितरक संघ दुर्ग का होली मिलन समारोह आज 8 मार्च को – दोपहर 3 बजे प्रेस कॉम्प्लेक्स स्थित प्रेस क्लब कार्यालय में आयोजित है। कार्यक्रम में अखबार वितरण से जुड़े सभी प्रमुख वितरक, एजेंट, सब एजेंट, हॉकर शामिल होंगे। प्रमुख रूप से राजू कटकवार, संदीप खेमुका, सुनील चंद्राकर, संजय चंद्राकर, छन्नूराम सिन्हा सहित अन्य एजेंट मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है।
