Monday, March 16, 2026

दुर्ग में हिट & रन का मामला,अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोका, सुरक्षा गार्ड की मौत

भिलाई : न्यूज़ 36 : अमलेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत होटल परी के पहले खुडमुडा रोड के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सुरक्षा गार्ड को ठोकर मारी। इस दुर्घटना में सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई हो गई। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर से अमलेश्वर पुलिस के द्वारा अज्ञात वाहन के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Oplus_16908288

अमलेश्वर पुलिस ने बताया कि विकास टोप्पो छ०ग० आई अस्पताल रायपुर में गार्ड ड्युटी करता है। 22 दिसंबर को रोज की तरह अपने मोटर सायकल CG07 BL 9430 से काम पर गया था। वापस दुर्गा नगर अपने घर आ रहा था। होटल परी के पहले खुडमुडा रोड के पास रात्रि करीबन 09:15 बजे कोई अज्ञात वाहन द्वारा तेजी एवं लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से वाहन बलाते सामने से एक्सीडेंट कर भाग गया है, एक्सीडेंट से विकास टोप्पों के सिर, दोनों हाथ एवं पैर में गंभीर चोट लगा है।

Oplus_16908288

इलाज के लिए आस पास के लोगों सीएचसी अस्पताल पाटन ले गये थे। जहां डॉक्टर द्वारा चेक करने पर विकास टोप्पो की मृत्यु होना बताये है। मृतक के भाई विशाल टोप्पो पिता इलियास टोप्पो की रिपोर्ट पर से अमलेश्वर पुलिस के द्वारा अज्ञात वाहन के खिलाफ 184-LKS, 106(1)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news