Tuesday, March 17, 2026

नो पार्किंग एरिया में खड़े भारी वाहन बने दुर्घटना का कारण : ऑपरेशन सुरक्षा

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई 21 वाहन जप्त, धारा 285 के तहत प्रकरण दर्ज

दुर्ग : न्यूज़ 36 : ऑपरेशन सुरक्षा के तहत दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए सड़क किनारे लापरवाही पूर्वक असुरक्षित तरीके से पार्क वाहनों को जप्त किया गया।कुल 21 वाहन स्वामी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए वाहनों को जप्त किया गया। विभिन्न थानों में धारा 285 भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्यवाही की गई। गलत पार्किंग करने वालों के खिलाफ लगातार दुर्ग पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी।

Oplus_16908288

दुर्ग पुलिस व्दारा “ऑपरेशन सुरक्षा अभियान के अंतर्गत सड़क पर प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की रक्षा और परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित बनाने की दिशा में 8 दिसंबर को विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सड़क किनारे लापरवाही पूर्वक असुरक्षित तरीके से वाहन को खड़ा करने के कारण लगातार हो रहे घटना को दृष्टिगत रखते हुए दुर्ग जिला के समस्त थाना को अपने अपने थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर लापरवाह वाहन चालाक स्वामी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके तारतम्य में विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत दूर्ग पुलिस व्दारा कुल 21 वाहन स्वामियों के विरुद्ध धारा 285 भारतीय न्याय संहिता के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए वाहनों को जप्त कर अपराध दर्ज किया गया है।

Oplus_16908288

लापरवाह वाहन चालाक/स्वामी के विरुद्ध दुर्ग पुलिस का कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। अभियान के अंतर्गत थाना पुलगांव, मोहन नगर, नेवई, सुपेला, खुर्सीपार, पुरानी भिलाई, एवं नंदिनी में 02 – 02 प्रकरण तथा थाना दुर्ग, वैशाली नगर, कुम्हारी, उतई, पाटन, अंडा एवं अम्लेश्वर में 0101 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news