Tuesday, March 10, 2026

फेस्टिवल एडवांस 25 हजार करने की मांग उठाई स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने

भिलाई : न्यूज़ 36 छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री व प्रदेश प्रवक्ता सैय्यद असलम ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वित्त मंत्री ओ पी चौधरी से राज्य के रजत जयंती वर्ष पर तृतीय श्रेणी व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को फेस्टिवल एडवांस को 25000 करने की मांग उठाई है। प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने कहा कि राज्य गठन के समय 3000 रूपया मिलता था जिसको 10 किस्तों में शासन वापस ले लेती थी। मुख्यमंत्री रमन सिंह के अंतिम कार्यकाल में शासनकाल में यह राशि 8000 की गई वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 10,000 रूपया किए। उन्होंने कहा कि महंगाई दर बढ गई है और सभी वर्गो के त्यौहार के समय घर-परिवार का खर्च बढ़ जाता है। यह शासन पर आर्थिक बोझ नहीं है क्योंकि कर्मचारी अपने वेतन से इस राशि की वापसी करते हैं। दशहरा,दीपावली,छठ, क्रिसमस और ईद एवं अन्य त्योहारों पर यह राशि तृतीय श्रेणी व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिलती है। प्रदेश में शासकीय कर्मचारियों को बोनस जैसे कोई सुविधा नहीं मिलती है। जबकि प्रदेश में इंडस्ट्रियल एरिया में काम करने वाले कर्मचारियों को कंपनियों द्वारा बोनस दिया जाता है। जिससे खरीदारी करना शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी समस्या बन जाती है। सैयद असलम ने कहा कि इस वर्ष चूंकि राज्य अपना रजत जयंती वर्ष मना रहा है, अगर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा 25000 फेस्टिवल एडवांस की घोषणा होती है तो तृतीय श्रेणी व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सौगात देने जैसा होगा। त्यौहार में दुगुना उत्साह होगा और लाखों चेहरों पर मुस्कान आ जाएगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news