Monday, March 16, 2026

नव विवाहिता की लटकी हुई मिली लाश,11 माह पहले हुई थी शादी

भिलाई : न्यूज़ 36 : जवाहर नगर दुर्ग निवासी एक नवविवाहिता ने शादी के 11 महीने बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी मिलने से ओडिशा से दुर्ग पंहुचे उसके मायके वालों ने न सिर्फ ससुराल वालों पर दहेज के लिये मारपीट करने का आरोप लगाया, बल्कि हत्या तक कि आशंका जता दी। घटना की खबर मिलते ही मोहननगर पुलिस ने पमामले की जांच शुरू की है। मृतका भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह के भतीजे की साली बताई जा रही है। पुलिस ने बताया की नुआपाड़ा उड़ीसा निवासी आर के सिंह की बेटी अर्पिता “33” वर्ष की शादी 11 महीने पहले जवाहर नगर दुर्ग निवासी सौरभ राजपूत से हुई थी। गुरुवार की रात को उसकी लाश उसके कमरे में फंदे पर झूलती मिली। ससुराल वाले उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए जहां उसे मृत्य घोषित कर दिया गया। पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने मृतका के मायके वालों को भी इसकी जानकारी दी। मृतका के मायके वाले भी दुर्ग पहुंचे उनके पहुंचते ही मृतका का पति और उसके ससुराल वाले फरार हो गए। मृतका के पिता आरके सिंह ने आरोप लगाया है, कि दहेज के लिए उसकी बेटी को परेशान किया जा रहा था। उससे मारपीट की जाती थी। साथ ही उसने इस मामले में हत्या की आशंका भी जताई है। नव विवाहिता का मामला होने के कारण इसकी न्यायिक जांच की जा रही है मृतका का पति सौरभ राजपूत एरिगेशन विभाग में इंजीनियर है वहीं मृतका भी इंजीनियर थी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news