Thursday, April 9, 2026

तालाब में नहाने गया हमाल डूबा, टीम तलाश में जुटी

भिलाई : न्यूज़ 36 : छावनी थाना अंतर्गत कैंप-2 शारदा पारा तालाब में बुधवार शाम एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। देर शाम तक एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी रही। अंधेरा होने तक बॉडी नहीं मिल पाई है। पुलिस से मिली कि जानकारी के अनुसार, वार्ड-35 निवासी संतोष यादव हमाली का काम करता था। बुधवार शाम करीब 4 बजे तालाब में नहाने के लिए उतरा। नहाते वक्त अचानक गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने जब उसे पानी में नहीं देखा, तो हड़कंप मच गया। तुरंत इसकी सूचना परिजनों और छावनी पुलिस को दी गई। इस बीच एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। देर शाम तक गोताखोरों के माध्यम से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन बॉडी नहीं मिली। स्थानीय निवासियों का कहना है कि तालाब के पास न तो कोई सुरक्षा घेरा (बाउंड्री) है और न ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। तालाब के गहरीकरण के बाद यह ज्यादा खतरनाक हो गया है, जिससे हमेशा हादसों का डर बना रहता है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news