भिलाई : न्यूज़ 36 : तालपुरी निवासी हाजी मोहम्मद बशीर का आज इंतक़ाल हो गया। उनकी अंतिम यात्रा ब्लॉक ए, रोज़ 273 तालपुरी से 04 जनवरी इतवार को दोपहर 12:30 बजे हैदर गंज मुस्लिम कब्रिस्तान ,कैंप-1 के लिए रवाना होगी। जहां बाद नमाजे जुहर (लगभग 2 बजे) उन्हें सुपुर्दे खाक किया जाएगा। वे अपने पीछे बेटों बीएसपी के रिटायर अफसर एमआरके शरीफ, एमएआर शरीफ और बेटी आलिया परवीन सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।
