भिलाई : न्यूज 36 : पुरी अहमदाबाद एक्सप्रेस से गांजा लेकर गुजरात जा रहे एक तस्कर को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए आरोपी से 39 किलो गांजा जप्त किया गया है। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि गांजा तस्करी के आरोप में सैमुअल मांझी “27” वर्ष निवासी ग्राम पारीमा जिला रायगढ़ उड़ीसा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी उड़ीसा से गांजे की खेप लेकर अहमदाबाद गुजरात जा रहा था। वह पूरी अहमदाबाद एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सफर कर रहा था। आरोपी ने गांजे से भरे बैक को जनरल बोगी के शौचालय के पास रख दिया था। मुखबिर की सूचना पर जीआरपी की टीम ने पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की जांच की तो वहां से गांजा बरामद किया गया। गांजा के साथ आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है । पूछताछ में आरोपी ने गांजा को अहमदाबाद ले जाने के बाद स्वीकार की पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा दिया है।
