30 वर्षों से अधिक शोध पर आधारित है सर्वे
भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने कर्मचारियों की सहभागिता, संतुष्टि और कार्यस्थल संस्कृति का आकलन करने के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्था ग्रेट प्लेस टू वर्क के साथ साझेदारी कर विशेष कर्मचारी सर्वेक्षण शुरू किया है। यह सर्वे ग्रेट प्लेस टू वर्क ट्रस्ट इंडेक्स के माध्यम से किया जा रहा है, जिसे दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित कर्मचारी सर्वे टूल माना जाता है।

यह ट्रस्ट इंडेक्स सर्वे 30 वर्षों से अधिक शोध और दुनियाभर के लाखों कर्मचारियों के फीडबैक पर आधारित है। इसका उद्देश्य यह जानना है कि टीम भावना और नेतृत्व पर विश्वास संगठन में कर्मचारियों का भरोसा, गर्व, किस स्तर पर है तथा किन बिंदुओं पर सुधार की जरूरत है। कंपनी प्रबंधन की अनुमति से संचालित इस सर्वे में कर्मचारियों की गोपनीयता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। ग्रेट प्लेस टू वर्क ने स्पष्ट किया है कि सभी उत्तर पूरी तरह गुमनाम रहेंगे और व्यक्तिगत प्रतिक्रियाएं किसी भी अधिकारी या प्रबंधक को दिखाई नहीं देंगी। सभी उत्तर सीधे ग्रेट प्लेस टू वर्क इंडिया के पास जाएंगे और सामूहिक विश्लेषण के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
कर्मचारियों से अपील की गई है कि वे दिए गए यूनिक लागिन आइडी के माध्यम से निर्धारित वेबसाइट पर जाकर सर्वे अवश्य पूरा करें। इसे भरने में लगभग 20 मिनट का समय लगेगा। अधिकारियों के अनुसार, इस पहल से भविष्य में कर्मचारियों से जुड़े फैसलों, नीतियों और कार्य-प्रणाली को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
यह है ग्रेट प्लेस टू वर्क ट्रस्ट इंडेक्स, ऐसे करता है काम
* यह दुनिया का सबसे भरोसेमंद कर्मचारी सर्वे टूल माना जाता है।
* पिछले 30 वर्षों के शोध पर आधारितं।
* कर्मचारियों के भरोसे, संतुष्टि, गर्व और सहभागिता को मापता है।
* इसके आधार पर संगठन को ग्रेट प्लेस टू वर्क प्रमाणन भी मिलता है।
