Thursday, March 12, 2026

दुर्ग संभाग में महा जनसुनवाई, 113 प्रकरणों की सुनवाई, 41 मौके पर नस्तीबद्ध

दुर्ग : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की उपस्थिति में दुर्ग संभाग में महा जनसुनवाई आयोजित की गई। इसमें दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव सहित अन्य जिलों के कुल 113 प्रकरणों की सुनवाई हुई, जिनमें से 41 प्रकरण मौके पर ही नस्तीबद्ध किए गए। सुनवाई के दौरान आयोग की समझाइश पर एक व्यक्ति 12 लाख रुपये का बैंक कर्ज पटाने के लिए तैयार हुआ, वहीं एक शिक्षक ने अपनी शिक्षिका पत्नी से सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस प्रशासन, विधिक प्राधिकरण और सखी केंद्र का सहयोग रहा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news