Sunday, March 15, 2026

छ :ग बराई तंबोली समाज महासभा का भव्य शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह संपन्न

दुर्ग : न्यूज़ 36 : लक्ष्मी नारायण मंदिर, दुर्ग में छत्तीसगढ़ बराई तंबोली समाज महासभा द्वारा शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह 2024 का आयोजन किया गया। इस समारोह में नगर निगम दुर्ग के एम.आई.सी. पार्षद भोला महोबिया ने सक्रिय भागीदारी की। समारोह में मुख्य संरक्षक शिवकुमार महोबिया और अध्यक्ष पवन महोबिया के नेतृत्व में शपथ ग्रहण संपन्न हुआ। उपाध्यक्ष प्रमोद महोबिया, नंद कुमार पंसारी, अनिल तंबोली, हरीश महोबिया, लिखा महोबिया, संजय महोबिया, संतोष तंबोली, आनंद तंबोली, शंकर महोबिया, जितेंद्र महोबिया, राम नारायण महोबिया, हेमंत पंसारी, गुलाब महोबिया, हुकुम महोबिया, विक्रम तंबोली, राधे महोबिया, श्याम लाल महोबिया, मन्ना महोबिया, नरेंद्र महोबिया, विश्वनाथ पंसारी, बालकृष्ण महोबिया और राधेश्याम महोबिया सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

समारोह में दुर्ग नगर निगम के महापौर धीरज बकलीवाल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की और नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने समाज के योगदान की सराहना करते हुए सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दीं।

यह समारोह समाज की एकजुटता और समर्पण का प्रतीक रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का सम्मान किया गया और समाज के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news