भिलाई : न्यूज़ 36 : वार्ड नं 19 पदुम नगर भिलाई – 3, संतोषी मंदिर समिति के मांग पर पार्षद मनीष वर्मा ने अपनी पार्षद निधि राशि से पांच लाख रुपए की राशि स्वीकृत की और जल्द ही मंदिर के आगे भव्य विशाल डोम शेड बनाए जाने की घोषणा की। जिससे संतोषी मंदिर में आने जाने वाले सभी श्रद्धालुगण व पदुम नगर की क्षेत्र की जनता को इसका लाभ मिलेगा, अब उन्हें गर्मी या बरसात में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्षेत्र वासियों की मांग थी कि एक विशाल डोम शेड बनाया जाए। इसी तारतम्य में पार्षद द्वारा नवरात्रि के शुभ अवसर पर पांच लाख रुपए देने की घोषणा की गई। उस्थित क्षेत्र की जनता एवं
मंदिर समिति ने श्रीफल देकर आभार जताया पार्षद का आभार जताया।
