भिलाई : न्यूज़ 36 : गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर सिख पंचायत द्वारा सुपेला गुरुद्वारा से भव्य नगर कीर्तन का शुभारंभ किया गया। श्रद्धा, अनुशासन और सेवा भाव से ओत-प्रोत इस नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में संगत शामिल हुई। पारंपरिक कीर्तन, शबद-कीर्तन और गुरबाणी की मधुर धुनों के साथ नगर कीर्तन पावर हाउस चौक से होते हुए सेंट्रल एवेन्यू मुर्गा चौक पहुंचा।

मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर संगत का स्वागत किया गया। नगर कीर्तन के दौरान गतका प्रदर्शन ने युवाओं में विशेष उत्साह भरा, वहीं सेवा जत्थों द्वारा जलपान और लंगर की व्यवस्था की गई।
शांति, भाईचारे और मानवता का संदेश देता हुआ यह नगर कीर्तन सेक्टर-6 गुरुद्वारा में समापन के साथ संपन्न हुआ। आयोजन ने गुरु साहिब के आदर्शों त्याग, साहस और समानता को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।
