साजा (अभिषेक): न्यूज़ 36 : सेवा सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष किसान नेता कृष्णा राठी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं कृष्णमंत्री रामविचार नेताम से किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से केसीसी ऋण अंतर्गत पर्याप्त खाद बीज उपलब्ध कराने की मांग की है। राठी ने बताया कि पूर्व में समितियों में अप्रैल माह में खाद बीज का भंडारण पूर्ण कर किसानों को पर्याप्त खाद अग्रिम उठाव के तौर पर प्रदान किया जाता था परंतु बीते समय से लगातार किसानों को खाद बीज के लिए तकलीफ परेशानी झेलना पड़ रहा किसान को ऐन फसल बोनी के समय तक खाद के लिए समितियों में चक्कर लगाना पड़ता है। जिससे किसान खेतों में बीज की बोनी बिना खाद कर रहे वही खुले बाजार किसान अत्यधिक दामों पर खाद खरीदने मजबूर हो रहे एक तरफ डबल इंजन की सरकार का राग अलापने वाले ओर अपने आप को किसान गरीब मजदूर का हितैषी बताने वाले गरीब ओर किसानों का खुलकर शोषण कर रहे खाद संकट से किसानों के फसल उत्पादन में भारी गिरावट आने लगी हे जिससे किसान को आर्थिक नुकसान हो रहा। राज्य सरकार प्रदेश में सु शासन तिहार का जोर शोर से आयोजन कर रही ओर जन समस्याओं को हल करने का स्वांग कर रही परंतु विडंबना है कि इस डबल इंजन सरकार के राज में लगातार देश के अन्नदाता तकलीफों का जीवन जी रहे। सरकार किसानों का खुला शोषण कर उन्हें आर्थिक कमजोर कर रही जिससे किसान वर्ग घोर चिंतित हे। राठी ने सरकार से किसानों की समस्याओं को सुनने समझने दूर करने की मांग की है। अन्यथा किसानों को सड़क की लड़ाई लड़ने मजबूर होने की बात कही।
