Thursday, November 19, 2026

कचान्दुर एसटीपी का भारत सरकार के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

भिलाई : न्यूज़ 36 : भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के उप सचिव रवि चंद्र एवं प्रोग्राम डायरेक्टर अरुण शर्मा द्वारा कचान्दुर स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने एसटीपी निर्माण कार्य की प्रगति एवं विभिन्न तकनीकी पहलुओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित इंजीनियरों से कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली तथा निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कार्य में तेजी लाने और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया, ताकि परियोजना का लाभ निर्धारित समय पर नागरिकों को मिल सके।
इस अवसर पर नगर पालिक निगम भिलाई के कार्यपालन अभियंता सुनील जैन, सहायक अभियंता अजय गौर, उप अभियंता आशीष भारती, एसएनबी एवं पीएमसी के अभियंताओं सहित सूडा के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news