Monday, March 16, 2026

हनुमंत कथा सुनने पहुंची महिलाओं के गले से सोने की चेन हुई गायब

भिलाई : न्यूज़ 36 : जयंती स्टेडियम के सामने मैदान में श्री हनुमंत कथा के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने महिलाओं के गले से सोने की चेन उड़ा लिए। दुर्ग के गया नगर निवासी 60 वर्षीय करुणा तिवारी कलश यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। भीड़ के बीच धक्का-मुक्की के दौरान उनके गले से सोने की चेन (लगभग दो तोले की) चोरी हो गई। करुणा तिवारी को तब घटना का पता चला, जब यात्रा के बाद उन्होंने अपने गले को हल्का महसूस किया। इसी तरह रेणुका श्रीवास्तव के गले से लाकेट सहित सोने की चेन (लगभग चार तोले की) चोरी हो गई।

Oplus_16908288

पीड़ित महिलाओं ने बताया कि घटना के समय अत्यधिक भीड़ थी और लोग भजन-कीर्तन में लगे थे, इसी बीच चोरों ने मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया। दोनों महिलाओं ने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को संदेह है कि यह किसी संगठित गिरोह की करतूत हो सकती है, जो धार्मिक आयोजनों में भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं को निशाना बनाता है।

Oplus_16908288

पुलिस ने श्री हनुमंत कथा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील की है। कहा है कि महिलाएं भीड़ में महंगे आभूषण पहनकर न आएं, हैंडबैग व पर्स पर विशेष ध्यान रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तैनात सुरक्षाकर्मियों को दें। तत्काल पुलिस या आयोजन स्थल पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को दें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news