Tuesday, March 17, 2026

बीएसएफ जवान के घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी

भिलाई : न्यूज़ 36 : नेवई थाना के अंतर्गत बीएसएफ जवान के घर से सोने-चांदी के जेवर की चोरी हो गई। जवान के राजस्थान में पदस्थ होने की वजह से उसके कमरे का हमेशा ताला लगा रहता था। हालांकि घर की देखभाल के लिए उसने प्रथम तल को किराए पर दे रखा था। जवान की बहन ने किराएदार पर चोरी शंका जताई है। प्रकरण में पुलिस ने 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत किया है।

Oplus_16908288

मामले में खुर्सीपार निवासी सीमा देवी ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई धनंजय प्रसाद बीएसएफ में पदस्थ है। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग राजस्थान में है। स्टेशन मरोदा में उसका मकान है। प्रथम तल में चुरेंद्र कुमार साहू नामक युवक सितंबर 2025 से किराए पर है। भाई के रूम में ताला लगा रहता है। वह भाई के घर की देखरेख के लिए बीच-बीच में जाती रहती है। शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे उसे पता चला कि किराएदार चुरेंद्र ने अपने कमरे में कपड़े जलाए हैं।

Oplus_16908288

वहां जाकर देखा तो उसके कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर अलमारी के लॉकर भी खुले मिले। भाई ने फोन पर पूछने पर बताया कि एक अंगूठी, कान का झुमका, एक जोड़ी पायल और बच्चों की 6 जोड़ी चूड़ी गायब है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news