Tuesday, March 17, 2026

बकरी लूट के आरोपी को 5 साल बाद दुर्ग पुलिस ने छिंदवाड़ा से किया गिरफ्तार

दुर्ग : न्यूज़ 36 : बकरी लूट के फरार आरोपी को छिंदवाड़ा से दुर्ग पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया। 5 वर्ष पूर्व वर्ष 2020 में वृद्ध के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। पकड़े जाने के डर से शहर छोड़ छिंदवाड़ा में आरोपी रह रहा था। पुलगांव थाना क्षेत्रांतर्गत घटना के तुरंत बाद 3 आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।

Oplus_16908288

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तंवर ने बताया कि पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत 24 सितंबर 2020 को महमरा कॉलेज के पास प्रार्थी द्वारा सड़क किनारे में अपनी बकरियों चरा रहा था, ऑटो सवार 4 व्यक्तियों द्वारा प्रार्थी के साथ मारपीट कर उनकी दो बकरियों को लूट कर ऑटो में डालकर भागने लगे। घटना के तत्काल बाद आरोपी सलीम खान उर्फ सोनू, आरोपी आसिफ अली, वह संतोष कुमार साहू को पकड़ा गया। जिसे लूटी गई दोनों बकरियों को बरामद कर तीनों को जेल भेजा गया था, घटना में एक आरोपी अरमान खान ऑटो को लेकर भाग गया था। जिसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी, जिससे प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध धारा 173 (8) जा.फौ. में चालान पेश कर फरार आरोपी की लगातार पता तलाश की जा रही थी। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लंबे अरसे से फरार सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किए जाने पर थाना प्रभारी पुलगांव एवं चौकी प्रभारी अजौरा के नेतृत्व में टीम बनाया जाकर उक्त फरार आरोपी की प्राप्त इनपुट के आधार पर टीम बनाकर छिंदवाड़ा स्वाना किया गया। जहां टीम द्वारा उक्त आरोपी के ऑटो चलाने की जानकारी पर से बस स्टैंड आदि स्थानों पर पताशाजी कर हजार आरोपी अरमान खान के संबंध में जानकारी एकत्रित का छिंदवाड़ा से पकड़ा कर चौकी लाया गया।

Oplus_16908288

जिससे पूछताछ किए जाने पर अपराध कबूल कर घटना में प्रयुक्त ऑटो को थाना पुरानी भिलाई में एक्सीडेंट के मामले में जप्त होना बताया गया, आरोपी को गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पुलगांव अमित कुमार अडानी, चौकी प्रभारी अंजोरा खेलन सिंह साहू, प्रधान आरक्षक राकेश सिंह, आरक्षक बी लक्ष्मण राव, राज किरण ठाकुर की अहम भूमिका रही।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news