Thursday, February 6, 2025

जीई फाउंडेशन की पहल पर बांटे गए गर्म कपड़े

भिलाई : सामाजिक संस्था गोल्डन एंपथी (जीई) फाउंडेशन ठंड के मौसम को देखते हुए वंचित समुदाय के लिए मानवीय पहल कर रही है। इस कड़ी में कल्याणी संस्था द्वारा संचालित दिव्यांग जनों के आश्रम घरौंदा में ठंड में उपयोग करने स्वेटर, मफलर, ठंड की टोपी और कंबल का वितरण किया गया। इसी तरह वृद्धाश्रम ‘रामशिला की कुटिया’ में बुजुर्गों को कंबल वितरण किया गया। गर्म कपड़े पाकर इन बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे। इन बुजुर्गों ने फाउंडेशन के पदाधिकारियों को आशीष देते हुए कहा कि अब उनकी यह सर्दी आराम से कटेगी। गर्म कपड़ा वितरण के दौरान जीई फाउंडेशन से प्रदीप पिल्लै, अजित सिंह और कल्याणी संस्था के अजय कल्याणी उपस्थित थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news