Sunday, June 21, 2026

स्टेपनी टायर में छिपा कर गांजा तस्करी, 15.5 KG गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जामुल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टेपनी टायर के अंदर छिपाकरगांजा तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 किलो 500 ग्राम गांजा, एक पिकअप वाहन, चार मोबाइल फोन और नकदी सहित कुल 17.72 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि घासीदास नगर मैदान में खड़ी सफेद रंग की पिकअप वाहन क्रमांक CG 07 CZ 8442 में अवैध मादक पदार्थ रखा गया है। सूचना मिलते ही थाना जामुल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वाहन को रोककर तलाशी ली।

जांच के दौरान वाहन में प्लास्टिक कैरेट के बीच रखे दो स्टेपनी टायर संदिग्ध पाए गए। पुलिस ने ऑटो मिस्त्री की सहायता से टायरों को खुलवाया, जहां एक टायर के अंदर 16 और दूसरे में 15 पैकेट कुल 15 किलो 500 ग्राम गांजा छिपाकर रखा गया था।

पुलिस ने मौके से आकाश जांगड़े (18 वर्ष), मुकेश कुमार सेन (22 वर्ष) और टिकेश्वर यादव (18 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से गांजा का परिवहन कर रहे थे।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लगभग 7.50 लाख रुपये मूल्य का गांजा, पिकअप वाहन, चार मोबाइल फोन तथा 2 हजार रुपये नकद जब्त किए। कुल जब्ती का मूल्य 17 लाख 72 हजार रुपये आंका गया है।

आरोपियों के खिलाफ थाना जामुल में अपराध क्रमांक 428/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार, परिवहन या तस्करी की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news