पुलिस द्वारा 19 किलोग्राम गांजा एवं गांजे का पौधा किया जप्त, पांच तस्करों को किया गिरफ्तार
दुर्ग : “जिओ खुलकर नशा मुक्ति” अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। 19 कि.ग्रा. से अधिक गांजा का पौधा जप्त किया गया, और 08 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। लगभग 78000/- कीमत के गांजा का पौधा, 48000/- से अधिक नगदी एवं एक मोटर सायकल कीमती 35000/- रूपये कुल कीमती लगभग 160000/- रूपये की सामग्री जप्त की गई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक झा ने बताया कि जिले में नशे का अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्ध कल ताबड़तोड़ कार्यवाही की गयी। विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से कुल 19 कि.ग्रा. गांजा / गांजा का पौधा जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। नशे के अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी । इस कार्यवाही में थाना मोहन नगर -अप.क. धारा 15/24 एक्ट 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत
गिरफ्तार आरोपी-दिलीप यादव पिता शिवप्रसाद यादव 53 वर्ष न्यू दीपक नगर जैन मंदिर के पीछे दुर्ग,जप्ती – 1.080 कि.ग्रा. गांजा कीमती 8000/- बिक्री रकम 150/- रू.
थाना भिलाई नगर से– 20 (ख) नारकोटिक्सएक्ट
गिरफ्तार आरोपी- 1.-दीपक हियाल उर्फ गोलू पिता श्यामलाल हियाल, सर्वेण्ट क्वाटर सेक्टर-09 भिलाई, 2.- पवन सोना पिता छोटू सोना, रायपुर नाका चर्च के पास दुर्ग, 3.- जसवंत ताण्डी उर्फ जस्सू पिता टेकचंद ताण्डी, सर्वेण्ट क्वाटर सेक्टर-09 भिलाई, जप्ती – 02.000 कि.ग्रा. गांजा कीमती 12000/- रु.
थाना नेवई – 19/24 धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट गिरफ्तार आरोपी- 1.-संतोष साहू पिता दिनेश साहू 30 वर्ष, स्टेशन मरोदा, एचएससीएल कालोनी, 2.-मोह. शब्बीर पिता मोह. कय्यूम 26 वर्ष, गंजपारा शत्ति चौरा दुर्ग, जप्ती – 03.000 कि.ग्रा. गांजा कीमती 18000/- रु. नगदी 48000/- रु. और एक मोटर सायकल 35000/-रू.
थाना पाटन – 08/2024 धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट गिरफ्तार आरोपी- लवकुश वर्मा पिता स्व. पंचराम वर्मा 45 वर्ष, ग्राम सोरम
जप्ती- 02.297 कि.ग्रा. गांजा कीमती 20000/- रू बिकी रकम 500/-रू
थाना धमधा 09/2024- धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट गिरफ्तार आरोपी- महफूज उर्फ राज खान पिता हुमायूं खान 19 वर्ष, वार्ड 2 मुसलमान पारा, धमधा
जप्ती- 02 नग गांजा का पौधा 10.680 कि.ग्रा. कीमती 20000/- रु
