भिलाई : न्यूज़ 36 : केंद्रीय जेल दुर्ग से सिम कार्ड, गांजा और अन्य आपत्तिजनक वस्तु मिलने के बाद जेल प्रशासन के लिहाज से हार्डकोर अपराधियों को अन्य जेल में शिफ्ट करने का सिलसिला जारी है। सप्ताह पर पहले उपेंद्र सिंह उर्फ काबरा को बिलासपुर और ओमप्रकाश उर्फ रिंकू पांडे को अंबिकापुर जेल शिफ्ट किया गया था। इसके बाद अब गैंगस्टर तपन सरकार को जगदलपुर और मुंकु नेपाली को रायपुर जेल शिफ्ट किया गया है। 27 मार्च की सुबह कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी और एसपी जितेंद्र शुक्ला ने सीएएफ जवानों के साथ केंद्रीय जेल दुर्ग में छापामार कार्रवाई की थी। इसके बाद जेल से चक्कर अधिकारी अशोक साव को हटाकर जेजे शाखा में भेज दिया गया था । वहीं कुख्यात अपराधी हिस्ट्रीशीटर उपेंद्र सिंह उर्फ काबरा को चक्कर प्रभारी कैदी ओमप्रकाश उर्फ रिंकू पांडे को जेल ट्रांसफर कर दिया गया था।
