स्टेशन मरोदा क्षेत्र की घटना, नेवई पुलिस ने दोनों को बाल सुधार गृह भेजा
भिलाई : न्यूज़ 36 : नेवई थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन मरोदा इलाके में 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। आरोप है कि मोहल्ले में ही रहने वाले दो नाबालिगों ने छात्रा को बहला-फुसलाकर एक सुनसान खंडहर में ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। नेवई थाना प्रभारी अनिल कुमार साहू ने बताया कि यह घटना 28 जनवरी की है। नाबालिग छात्रा अपने मौहल्ले स्टेशन मरोदा क्षेत्र में घूम रही थी, तभी मोहल्ले के ही दो नाबालिग एक की उम्र 14 वर्ष उसे अपने साथ ले गए। और दूसरे की उम्र 15 वर्ष ने उसे एक खंडहरनुमा स्थान पर ले जाकर जबरदस्ती की। इसी दौरान बच्ची को तलाशते हुए उसकी मां भी मौके के आसपास पहुंच गई, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन सीधे नेवई थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
शिकायत मिलते ही नेवई पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज किया और दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपी नाबालिग होने के कारण किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है तथा मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
अपराध दर्ज
नेवई पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 0052/26 के तहत धारा 4(2)-चल एवं 70 (2)-बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच तेज़ी से की जा रही है और कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
