दुर्ग : न्यूज़ 36 : कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मोहलाई के एक खेत में जुए का फड़ चल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने 13 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं बीएनएस की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया। सोमवार को दुर्ग पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पंचशील नगर और मोहलाई के बीच स्थित खेत में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग एवं एसीसीयू टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड की कार्रवाई की, जहां 13 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपितों के कब्जे से 18 मोबाइल फोन तथा 1,53,000 रुपये नकद जब्त किए गए।
गिरफ्तार आरोषितों में मोहम्मद फहीम (38) मील पारा दुर्ग, बल्लू वर्मा (55) रिसाली गायत्री मंदिर के पासु, किशन साहू (28) जवाहर नगर काली मंदिर के पास दुर्ग, पंकज सोनी (30) नयापारा वार्ड क्रमांक-1 दुर्ग, नितेश जैन (35) उरला बीडी कॉलोनी दुर्ग, सुरेश गुप्ता (45) चंडी मंदिर के पास दुर्ग, शंकर लाल चौधरी (44) आजाद चौक कसारीडीह, मोहित सिन्हा (29) बघेरा फाटक के पास दुर्ग, ललित भट्ट (30) शिव नगर वार्ड-2 दुर्ग, खिलेश्वर निषाद (30) कोटनी, बसंत कुमार सोनी (38) राम नगर उरला, राकेश मंडल (26) पंचशील नगर वार्ड 35 दुर्ग व मनोज राजपूत (32) निवासी कोटनी शामिल हैं।
