Thursday, February 26, 2026

अवैध रूप से कहुआ लकड़ी का परिवहन करते चार वाहन को किया जब्त

दुर्ग : न्यूज़ 36 : वनमंडलाधिकारी दुर्ग वनमंडल ने 23 व 24 फरवरी को अवैध काष्ठ परिवहन के विरुद्ध अभियान चलाते हुए चार वाहनों को जब्त किया। प्राप्त सूचना के आधार पर वनमंडलाधिकारी दुर्ग के निर्देशन एवं उप-वनमंडलाधिकारी के नेतृत्व में उड़नदस्ता दल दुर्ग वृत्त तथा परिक्षेत्र सहायक भिलाई-3 की संयुक्त टीम ने 23 व 24 फरवरी को सुबह तीन से छह बजे तक विशेष गश्त अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से काष्ठ परिवहन करते हुए चार वाहन पकड़े गए। तीन वाहनों में कहुआ मिश्रित जलाऊ लकड़ी और एक में कहुआ मिश्रित गोला लकड़ी अवैध रूप से लदी पाई गई। इन सभी वाहनों को जब्त कर पुलगांव एवं पाटन डिपो में जमा कराया गया।

उक्त प्रकरणों में संबंधित आरोपियों के विरुद्ध वन अपराध के तहत मामला दर्ज कर विधि अनुसार वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। वनमंडलाधिकारी दुर्ग ने बताया कि वन संपदा की सुरक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अवैध काष्ठ परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध सतत निगरानी, संघन गश्त एवं कठोर दंडात्मक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news