दुर्ग : खनिज विभाग गुरुवार को एक्शन के मूड में दिखाई दी। इस दौरान खनिज संसाधन का अवैध परिवहन करते 5 हाइवा पकड़े गए। कलेक्टर दुर्ग के निर्देश पर दुर्ग खनिज विभाग ने अंडा क्षेत्र में पांच हाइवा पर कार्रवाई की है। इन सभी में चुना पत्थर और रेत का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। खनिज निरीक्षक श्री बंजारे की टीम सुबह से ही अंडा सहित आसपास क्षेत्र में हाइवा को रोककर चेककिया। तीन हाइवा में चुना पत्थर व दो हाइवा में रेत का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। जिस पर कार्रवाई की जा रही है। गाड़ियों को अंडा थाना के सुपुर्द किया गया है।
