Wednesday, March 18, 2026

कार्य में लापरवाही पर बीएलओ निलम्बित

दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग विधानसभा के बूथ नंबर 183 के नियुक्त बूथ लेवल ऑफिसर सिद्धांत शर्मा को एसआईआर कार्य में लापरवाही पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इस आशय का आदेश निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने 28 नवंबर को जारी किया है।

Oplus_16908288

सिद्धांत शर्मा नगर निगम दुर्ग के सहायक राजस्व निरीक्षक है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छग राज्य निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 में सिद्वांत शर्मा, सहायक राजस्व निरीक्षक की ड्यूटी विधानसभा 64 दुर्ग शहर के मतदान केन्द्र 183 में बीएलओ के रूप में लगाई गई थी। श्री शर्मा द्वारा लगभग 350 मतदाताओं को गणना पत्रक वितरण नहीं किया गया और बीएलओ एप में गणना पत्रक शत प्रतिशत वितरण की गलत जानकारी प्रविष्ट की गई जो कि, निर्वाचन कार्य में घोर लापरवाही एवं उदासीनता का प्रतीक माना गया। सिद्वांत शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने एवं विभागीय जांच संस्थित किए जाने हेतु कलेक्टर द्वारा अनुमोदन प्राप्त है।

Oplus_16908288

निलंबन अवधि में उन्हें मूलभूत नियम 53 (I) (II) (III) के अंतर्गत विधिवत जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। इनका मुख्यालय जलगृह विभाग रहेगा और वह पूर्व विभागीय अनुमति प्राप्त किये बिना मुख्यालय नहीं छोडेंगें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news