Friday, March 27, 2026

दुर्ग में किराये के नाम पर ठगी, 10 वाहन जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

ट्रेवल्स एजेंसी बनाकर वाहन किराए पर लेने लगे, ना किराया देते, न वाहन

दुर्ग : न्यूज़ 36 :  थाना मोहन नगर क्षेत्र में वाहन किराये के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्त्तार कर उनके कब्जे से 10 वाहन (9 चार पहिया एवं 1 मोटरसाइकिल) जब्त किए गए है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्र ने बताया कि प्रार्थी याकुब खान की शिकायत पर मोहन नगर थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 221/2026 के तहत धारा 318(4), 316(5), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

जांच में सामने आया कि आरोपी “माँ लक्ष्मी दूर एण्ड ट्रेवल्स’ के नाम से लोगों से वाहन किराये पर लेते थे। इसके बाद न तो वाहन मालिकों को किराया भुगतान करते थे और न ही वाहन वापस करते थे। आरोपी इन वाहनों को अन्य लोगों के पास गिरवी रख देते थे।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

अमित कुमार सिंह (28 वर्ष), निवासी चारभाटा, थाना बागनदी, जिला राजनांदगांव

वरुण सलामे (25 वर्ष), निवासी बुधवारीपारा, डोंगरगढ़

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

जब्त किए गए वाहन

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं उनके द्वारा गिरवी रखे गए कुल 10 वाहन बरामद किए, जिनमें शामिल हैं :

महिंद्रा स्कॉर्पियो (2)

सुजुकी अटिंगा (2)

महिंदा थार

स्विफ्ट कार

टाटा पंच

वरना कार

बलेनो

बुलेट मोटरसाइकिल

 

आर्थिक लाभ के लालच में आरोपियों द्वारा छलपूर्वक वाहन किराये पर लेकर भुगतान नहीं किया जाता था और वाहनों को गिरवी रख दिया जाता था।

इस पूरे मामले में मोहन नगर थाना की सराहनीय भूमिका रही पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से गिरोह का खुलासा हुआ और बड़ी संख्या में वाहन बरामद किए गए।

पुलिस ने की अपील : दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि चाहन किराये पर देने से पहले संबंधित व्यक्ति या संस्था का सत्यापन अवश्य करें। बिना वैधानिक दस्तावेज के वाहन न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news