Thursday, March 12, 2026

यातायात नियमों का पालन ही जीवन रक्षा का उपाय : यातायात पुलिस

भिलाई : न्यूज़ 36 : जिले में यातायात पुलिस द्वारा कल चलाए गए ऑपरेशन सुरक्षा के अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन संचालन के 200, ट्रिपल सीट के 25, बिना लाइसेंस के 20, नो पार्किंग के 22, रॉंग साइड ड्राइविंग के 25, मॉडिफाइड साइलेंसर के 15 तथा ड्रंक ड्राइव के 05 प्रकरणों सहित कुल 450 प्रकरणों में चालानी कार्रवाई की गई।
इस दौरान लगभग 1,50,000/- रुपये का समन शुल्क वसूला गया। पुलिस अधीक्षक (यातायात) ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल चालानी कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों को सड़क सुरक्षा के महत्व से अवगत कराना और उनके जीवन की रक्षा करना है। यातायात नियमों का पालन करना न केवल कानूनी दायित्व है बल्कि यह एक मानवीय जिम्मेदारी भी है, क्योंकि सड़क पर की गई एक लापरवाही किसी की जान के लिए खतरा बन सकती है।

यातायात पुलिस दुर्ग आम नागरिकों से अपील :

वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

नशे की हालत में वाहन संचालन से बचें।

तेज गति और लापरवाह ड्राइविंग से दूर रहें।

सड़क को सभी के लिए सुरक्षित बनाने में सहयोग करें।

आपकी सतर्कता और अनुशासन न केवल आपकी, बल्कि आपके परिवार और समाज की सुरक्षा की गारंटी है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news