होटल, ढाबा, लॉज जांच के दौरान पकड़े गए, पुलिस ने की गई कार्यवाही
भिलाई : न्यूज़ 36 : होटल, लाज, डाबा चेकिंग के दौरान 05 संदिग्ध व्यक्ति को दुर्ग पुलिस के द्वारा पकड़ा गया। सभी संदिग्धों के पास से जादू टोना में उपयोग करने वाला यंत्र मिला है। संदिग्धों के विरुध्द प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। एक संदिग्ध के पास चाकू मिलने पर पृथक से आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया कि 28 दिसंबर की रात्रि में थाना दुर्ग क्षेत्र के होटल, लाज, डाबा की आकस्मिक चेकिंग किया गया। होटल न्यू इंडिया मार्केट दुर्ग में चेकिंग के दौरान होटल के रूम में 05 संदिग्ध व्यक्ति कोरापुट उड़िसा निवासी मिले। पूछताछ के दौरान संदिग्ध पाए जाने पर इनके मोबाईल चेक किया गया। मोबाईल में जादू टोना से संबंधी छायाचित्र एवं विडियों मिले। जिसमें इनुमान छाप सिक्का, लक्ष्मी छाप सिक्का, अन्य संदिग्ध छायाचित्र मिले, जो उड़िसा से आकर आम नागरिकों को झांसे में लेकर पैसे ऐंठने का काम करते थे।
सभी संदिग्धों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई तथा चेंकिग के दौरान एक व्यक्ति से चाकू मिलने पर पृथक से आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
आम जनता से अपील है कि इस तरह से जादू, टोना के झांसा में कोई ना आये।
संदिग्ध व्यक्तियों के नाम : 1. के चंद्रशेखर निवासी मेटेडारा गली सालूर पारवलीपुरम उड़िसा,,2. अनंत पुजारी निवासी टिकिरा स्ट्रीट कोरापुट उड़िसा,,3. एम. सत्सा राव निवासी कोरापुट उड़िसा,4. लक्ष्मी नारायण खिलो निवासी कोरापुट उड़िसा,,5. दैतारी माली ग्राम सालपगुडा पोस्ट पाहाफुलवेडा जिला कोरापुट थाना कोरापुट उड़िसा
