Thursday, August 6, 2026

हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी करने वाले पांच आरोपी पकड़ाए

भिलाई : न्यूज़ 36 : उतई थाना पुलिस ने हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियोन के कब्जे से टावर के चोरी गए पार्ट्स और घटना में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार अभियंत्री इंटरप्राइजेस प्राइवेट लिमिटेड के साइट इंचार्ज नितीश कुमार सिन्हा ने एक अगस्त को उतई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि कंपनी का अस्थायी , स्टोर डुमरडीह-डुंडेरा रोड स्थित ग्राम में गई थी। 29 जुलाई की रात अज्ञात ज्वाइंट हैंगर फिटिंग सहित हाईटेंशन टावर के पार्ट्स चोरी कर ले गए। चोरी गई सामग्री की कीमत करीब 35 हजार रुपये बताई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेहियों की पहचान कर पूछताछ की गई। पकड़े गए आरोपियों में खुर्सीपार निवासी विक्रम सिंह (23), बिट्टू यादव (27), नेग सिंह (32), नरेन्द्र कुमार (30) तथा पावर हाउस निवासी मनोज उर्फ मन्नु गुप्ता (40) शामिल हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news