Saturday, March 14, 2026

साईंस कॉलेज दुर्ग और विश्वविद्यालय के इतिहास में प्रथम पहल

दृष्टिबाधित शोध छात्र का PhD वायवा आयोजित

दुर्ग : न्यूज़ 36 : हेमचन्द यादव विश्वविद्यालय और Government V.Y.T. PG Autonomous College के इतिहास में पहली बार हिंदी विषय के एक दृष्टिबाधित शोध छात्र का पीएचडी वायवा आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय परिसर स्थित टैगोर हॉल में आयोजित इस वायवा में शोधार्थी Yogesh Kumar Rajak ने अपना शोध कार्य प्रस्तुत किया।

साईंस कॉलेज दुर्ग के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान में Government Rajiv Lochan College में हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत दृष्टिबाधित शोधार्थी योगेश कुमार रजक ने साईंस कॉलेज दुर्ग के हिंदी विभागाध्यक्ष Dr Abhinesh Surana के मार्गदर्शन में अपना शोध प्रबंध प्रस्तुत किया। उनका शोध विषय ‘केदारनाथ ‘शब्द मसीहा’ के साहित्य में सामाजिक यथार्थ – एक विश्लेषण’ रहा। वायवा के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति Dr Sanjay Tiwari तथा बाह्वा परीक्षक के रूप में उपस्थित Dr Khemchand Dahariya ने शोधार्थी के कार्य की सराहना करते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।

Oplus_16908288

योगेश कुमार रजक ने अपने शोध को छह अध्यायों में प्रस्तुत करते हुए केदारनाथ ‘शब्द मसीहा’ के साहित्य में सामाजिक यथार्थ, समाज की कुरीतियों के विरोध, सामाजिक समरसता और सांप्रदायिक सौहार्द जैसे विषयों को विभिन्न कविताओं और ग्रंथों के माध्यम से स्पष्ट किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की पीएचडी सेल प्रभारी डॉ. सुनीता मिश्रा, डॉ. जी.एस. ठाकुर, डॉ. राकेश तिवारी, डॉ. अंबरीश त्रिपाठी सहित कई प्राध्यापक और शोधार्थी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि राजिम के पास बासीन क्षेत्र निवासी योगेश कुमार रजक दृष्टिबाधित हैं और उनके परिवार में चार भाइयों में से तीन भाई दृष्टिबाधित हैं। उन्होंने वर्ष 2022 में Chhattisgarh Public Service Commission की सहायक प्राध्यापक परीक्षा उत्तीर्ण की थी। योगेश ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान उनकी मां उन्हें किताबें पढ़कर सुनाती थीं, जिन्हें सुनकर वे विषय वस्तु याद करते थे और इसी मेहनत के दम पर उन्होंने सफलता हासिल की। दृष्टिबाधित होते हुए भी योगेश कुमार रजक की यह उपलब्धि न केवल शिक्षा जगत बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणादायक मानी जा रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news