Tuesday, March 31, 2026

जूते-चप्पल के शो रूम में लगी थी आग, चार घंटे में पाया काबू

दुर्ग : न्यूज़ 36 : शहर के इंदिरा मार्कट स्थित जूते चप्पल के एक शोरूम में अचानक आग लग गई थी। अग्निशमन दल को आग बुझाने भारी मशक्कत करना पड़ा। आग पर काबू पाने में करीब चार घंटे से अधिक समय लगे। इस घटना में शोरूम के भीतर रखा लाखों का माल जलकर खाक होना बताया जा रहा है। आग को आसपास की दुकानों में बढ़ने से रोकने 15 से अधिक गाड़ियों का पानी की जरूरत पड़ी। इसके बाद भी आग जूता चप्पल शोरूम से लगे एक फैंसी स्टोर्स में पहुंच गई। शाट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

घटना रविवार रात करीब 11 बजे हुई। दुर्ग के इंदिरा मार्केट स्थित रौबदार -जूता चप्पल शोरूम के दुकान से अचानक धुआ निकलने लगा। इस पर नजर पड़ते ही आसपास मौजूद लोग क दुकान की तरफ गए कुछ ही देर में ये दुकान के भीतर से आग की तेज लपटें के नजर आनी लगी। घटना की सूचना ना पहले पुलिस और उसके बाद फायर या ब्रिगेड की टीम को दी गई। सूचना की मिलते ही अग्निशमन के चार दमकल की टीम को मौके पर तत्काल रवाना किया गया। जिस शो रूम में आग लगी थी वह दोमंजिला दुकान है।

कर्मियों ने तत्काल दुकान का शटर खोलकर पानी डालकर आग बुझाने का काम शुरू किया। अग्निशमन की दूसरी टीम बिल्डिंग क अंदर घुसकर अपनी जान जोखिम में डालकर आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने में करीब चार घंटे का समय लग गया।

महापौर और एमआइसी प्रभारी पहुंचे निरीक्षण करने

आगजनी की घटना की जानकारी मिलने पर महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा सहित एमआइसी सदस्यों ने क्षेत्र में पहुंचकर निरीक्षण किया और वस्तु स्थिति की जानकारी ली। महापौर ने घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए आसपास के व्यापारियों से चर्चा की और सुरक्षा बरतने का सुझाव दिया।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news