भिलाई : न्यूज़ 36 : पावर हाउस पर स्थित फल मंडी के पास गुरुवार की रात फ्रूट कंपनी में आगजनी की घटना होने से अपरा तफरी मच गई। हादसे की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस व दमकल की टीम पहुंची और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक पावर हाउस के श्री कृष्णा फ्रूट कंपनी के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग भयानक रुप ले लिया।

गोदाम में रखा गया फल-भंडारण, पैकिंग सामग्री समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गया। आगजनी की घटना से आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला सेनानी कार्यालय से दो दमकल वाहन तुरंत पहुंचा। जिनकी मदद से लगातार पानी की बौछार कर आग को बुझाया गया। जिला सेनानी एवं अग्निशमन सेवा दुर्ग के जवान धनु राम यादव के मुताबिक आग काफी भीषण थी, लेकिन फायर टीम ने तुरंत कार्रवाई किया। आग बुझाने के साथ-साथ लगभग आधे घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया गया। जिससे निश्चित किया गया कि कोई व्यक्ति भीतर फंसा न हो।

फायर टीम की प्राथमिकता आग को आसपास के अन्य प्रतिष्ठानों तक फैलने से रोकना था। टीम को पूरी सफलता मिली। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। शुरुआती तौर पर पता चला कि आग शॉर्ट सर्किट से लगने की जानकारी मिली है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा।
