भिलाई : न्यूज़ 36 :आज अल सुबह वैशाली नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 4:00 बजे रामनगर स्थित सुरेश नायडू के मकान पर आग लग गई थी। तत्काल दमकल टीम ने पहुंचकर आग को बुझाई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
जिला सेनानी एवं अग्निशमन व आपातकालीन सेवा दुर्गा के प्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रामनगर में एक मकान में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सुबह 4 के करीब अग्निशमन के दमकल टीम को मौके पर तत्काल रवाना किया गया, और वहाँ पहुँचकर अग्निशमन कर्मियों ने घर में घुसकर आग को 1 गाड़ी पानी के द्वारा कंट्रोल कर लिया।
जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया और आग को घर के विभिन्न स्थानों और मोहल्ले की तरह बढ़ने से रोक लिया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया रहा है। जिसकी जाँच पड़ताल पुलिस द्वारा की जा रही है। दलप्रभारी शरद मेश्राम, फायर कर्मी डीवहार, खेमराज, रुपेन्द्र, धर्मेन्द्र, जागेन्द्र अग्निशमन के कर्मचारी द्वारा एक अच्छी टीम बनाकर घटना स्थान पर समय पर पहुँच कर बड़ी घटना होने से संभाल लिया एवं स्पॉट पर किसी भी प्रकार की घटना नहीं हुई।
अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग ने अपील की है, आग लगने पर अग्निशमन कार्यालय नंबर दुर्ग ने 0788-2320120, 2320121, 2322571, 112 संपर्क कर सकते है।
