Thursday, February 12, 2026

भाजपा के निष्कासित पूर्व पार्षद पर FIR दर्ज, ग्रामीणों से 16 लाख ऐठे

भिलाई : न्यूज़ 36 : सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने के आरोप में सुपेला पुलिस ने भाजपा के निष्कासित पूर्व पार्षद जय प्रकाश यादव उर्फ जेपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ कर दी है।

मामले में अर्जुदा, जिला बालोद निवासी मिथलेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रार्थी के अनुसार जय प्रकाश यादव का उसके गांव देवगहन में आना-जाना था। गांव के ओमप्रकाश सिन्हा के माध्यम से उसकी पहचान ग्रामीणों से कराई गई। आरोपी स्वयं को भाजपा नेता बताता था और बड़े नेताओं एवं मंत्रियों से निकट संबंध होने का दावा करता था। इसी प्रभाव में आकर ग्रामीणों ने अपने बच्चों को सरकारी नौकरी दिलाने के लिए उसे रकम दी।

शिकायत के अनुसार वर्ष 2021 से 2022 के बीच आरोपी ने गांव के छह लोगों से कुल 16 लाख रुपए लिए। प्रार्थी मिथलेश कुमार ने आरोप लगाया है कि उसने अपनी पुस्तैनी कृषि भूमि बेचकर और केसीसी लोन लेकर किस्तों में रकम दी।

शिकायत में धनेश्वरी साहू से स्टाफ नर्स की नौकरी के लिए ₹4 लाख,कीमा साहू से सब-इंस्पेक्टर पद के लिए ₹4 लाख, डोमेश्वर कुमार से सब-इंस्पेक्टर पद के लिए ₹3 लाख,मनोज कुमार से प्यून पद के लिए ₹2 लाख,महेश कुमार से जीडी कॉन्स्टेबल पद के लिए ₹2 लाख,विशेष दास से प्यून पद हेतु ११ लाख, नौकरी नहीं लगने पर पीड़ितों ने आरोपी से मोबाइल एवं व्हाट्सएप के माध्यम से कई बार संपर्क कर रकम वापसी की मांग की, लेकिन अब तक राशि वापस नहीं की गई।

सुपेला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news