Friday, March 13, 2026

टैक्स जमा नहीं करने वाले 8 को अंतिम नोटिस, 41 लाख वसूली करने कुर्की

बकाया दारो से अब सख्ती

भिलाई :न्यूज़ 36 : रिसाली के ऐसे 8 लोगों को अंतिम नोटिस जारी किया है, जो टैक्स जमा करने रुचि ही नहीं दिखा रहे है। बकायादारो से 41 लाख 88 हजार, 122 रु. वसूली करना है। तीन दिन के भीतर राशि जमा नही करने पर कुर्की आदेश जारी किया जाएगा।
रिसाली निगम आयुक्त आशीष देवांगन टैक्स वसूली को लेकर गंभीर है। राजस्व विभाग को निर्देश दिया है कि टैक्स जमा में लापरवाही करने वालों से सख्ती से पेस आए। इसी आदेश के बाद निगम के अधिकारी शुक्रवार को पाश कालोनी में रहने वाले 8 लोगों को नोटिस जारी कर राशि जमा करने अंतिम मोहलत दी है। राजस्व विभाग प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि बकाया दार पिछले कई साल से टैक्स जमा नहीं कर रहे है।

जिन्हे नोटिस जारी किया गया
(नाम व राशि)
नवीन कुमार मैत्री नगर _694021
ढालू राम यादव आजाद मार्केट_387996
जगनाथ यादव पटरीपार रिसाली_ 448968
प्रवीण सिंह मैत्री नगर _694021
प्रवीण सिंह मैत्री नगर_1654752
बाल कृष्ण आशीष नगर_239644
नंदनी देवांगन शक्ति विहार _139031
कामेश्वर सिंह शक्ति विहार_199725
और भी होगें नाम सार्वजनिक
राजस्व विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बकायदारो की सूची लंबी है। सभी को नोटिस जारी कर राशि जमा करने कहा गया है। राशि जमा नही करने पर धारा 175 का नोटिस जारी कर नाम सार्वजनिक कर कुर्की कार्यवाही की जाएगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news