भिलाई : न्यूज़ 36 : जिले में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत ट्रांसमिशन असेसमेंट अभियानं 1.0 चलाया जा रहा है जिसमें आर.बी.एस.के. टीम आयुष चिकित्सा अधिकारी, लैब टेक्निशियन व अन्य टीम सदस्यों द्वारा जिले के चिन्हित स्कूलों में 6 से 7 वर्ष (जिन बच्चों का छठवां जन्मदिन मना लिया गया व सातवां नहीं मनाया गया है, उन्हीं बच्चों का ही रक्त परीक्षण किया जाना है) के बच्चों का रक्त परीक्षण किया जा रहा है, जिस हेतु डब्ल्यूएचओ के डॉक्टर मनोज सिंग द्वारा सभी को प्रशिक्षण दिया गया है। 25 फरवरी को जिले में 336 बच्चों का प्रशिक्षण एफटीएस-किट द्वारा किया गया। जिसमें 7 बच्चे सकारात्मक पाये गये। यह अभियान आगामी तिथियों में भी सतत रूप से जारी रहेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा फाइलेरिया (हाथी पांव) उन्मूलन हेतु यह महत्वपूर्ण अभियान चलाया जा रहा है।
